Wednesday 28 August 2013

परिचय : डॉ अवनीश सिंह चौहान


Abnish Singh Chauhan

अवनीश सिंह चौहान
Abnish Singh Chauhan
(Photo shot in 2010)

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली के मानविकी एवं पत्रकारिता महाविद्यालय में आचार्य (अंग्रेजी) और प्राचार्य के पद पर कार्यरत कवि, आलोचक, अनुवादक डॉ अवनीश सिंह चौहान (Dr Abnish Singh Chauhan) हिंदी भाषा एवं साहित्य की वेब पत्रिका— 'पूर्वाभास' और अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य की अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका— 'क्रिएशन एण्ड क्रिटिसिज्म' के संपादक हैं। 'शब्दायन', 'गीत वसुधा', 'सहयात्री समय के', 'समकालीन गीत कोश', 'नयी सदी के गीत', 'गीत प्रसंग' 'नयी सदी के नये गीत' आदि समवेत संकलनों में आपके नवगीत और मेरी शाइन द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविता संग्रह— 'ए स्ट्रिंग ऑफ़ वर्ड्स' एवं डॉ चारुशील एवं डॉ बिनोद मिश्रा द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविताओं का संकलन 'एक्जाइल्ड अमंग नेटिव्स' में आपकी रचनाएं संकलित की जा चुकी हैं। पिछले सोलह वर्ष से आपकी आधा दर्जन से अधिक अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य पर केंद्रित पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों में पढ़ी-पढाई जा रही हैं। आपका नवगीत संग्रह 'टुकड़ा कागज़ का' साहित्य समाज में बहुत चर्चित रहा है। 'नये-पुराने' पत्रिका (संपादक - दिनेश सिंह) के सहयोगी संपादक के रूप में साहित्यिक पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले इस इस युवा रचनाकार ने 'बुद्धिनाथ मिश्र की रचनाधर्मिता' एवं 'नवगीत वाङ्मय' का बेहतरीन संपादन किया है। 'नवगीत : संवादों के सारांश' (साक्षात्कार संग्रह) नवगीत के समर्पित शब्द-साधकों से हुए संवादों पर केंद्रित आपकी महत्वपूर्ण पुस्तक है। 'वंदे ब्रज वसुंधरा' सूक्ति को आत्मसात कर जीवन जीने वाले इस रचनाकार को 'अंतर्राष्ट्रीय कविता कोश सम्मान', मिशीगन- अमेरिका से 'बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड', राष्ट्रीय समाचार पत्र 'राजस्थान पत्रिका' का 'सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार', अभिव्यक्ति विश्वम् (अभिव्यक्ति एवं अनुभूति वेब पत्रिकाएं) का 'नवांकुर पुरस्कार', उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान- लखनऊ का 'हरिवंशराय बच्चन युवा गीतकार सम्मान' आदि से अलंकृत किया जा चुका है। 

जन्म तिथि: 4 जून, 1979

पिता का नाम: श्री प्रहलाद सिंह चौहान

माताका नाम: श्रीमती उमा चौहान

शिक्षा: अंग्रेज़ी में एम०ए०, एम०फिल० एवं पीएच०डी० और बी०एड०

प्रकाशन: दैनिक जागरण, पत्रिका (राजस्थान पत्रिका), नई दुनिया, कल्पतरु एक्सप्रेस, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भाष्कर, डेली न्यूज़, जन सन्देश टाइम्स, अमर उजाला, पंजाब केसरी, अमृत विचार, डीएलए, विधान केसरी, देशधर्म, उत्तर केसरी, प्रेस-मेन, नये-पुराने, सिटीज़न पावर, शब्दिता, वीणा, साक्षात्कार, अक्षर शिल्पी, सार्थक, उत्तर प्रदेश, कविकुंभ, गीत गागर, सद्भावना दर्पण, उत्तरायण, प्राची, वसुधा, साहित्य समीर दस्तक, शिवम पूर्णा, साहित्य समय, विवरण पत्रिका, अभिनव प्रसंगवश, सोच विचार, गोलकोण्डा दर्पण, गर्भनाल, संकल्प रथ, नव निकष, परती पलार, संवदिया, अवध अर्चना, साहित्यायन, युग हलचल, यदि, नये पाठक, अनंतिम, गुफ़्तगू, गतिमान, अग्रमान, नूतन कहानियाँ, सजल नागरी, पहला अंतरा, कविता कोश, हिंदी समय, हिंदी मीडिया, सृजनगाथा, अनुभूति, अभिव्यक्ति, रचनाकार, गीत-पहल, साहित्य कुंज, ख़बर इण्डिया, प्रतिलिपि, अपनी माटी, जय विजय, हस्ताक्षर, नवगीत विकि, संग्रह और संकलन, आँच, डिजिटल इण्डिया, कारवाँ, प्रभा साक्षी, भड़ास4मीडिया, ट्रू मीडिया, रैनबो न्यूज, एम्स्टलगंगा, अविराम साहित्य, स्वर्गविभा, साहित्य मुरादाबाद, कुछ पोयटिक, सृजन आस्ट्रेलिया, बुक्स इन वॉइस, नव्या, युग मानस, क्रिएशन एण्ड क्रिटिसिज्म, आईजेएचईआर, रि-मार्किंग्स, साइबर लिट्रेचर, पोएटक्रिट, इम्प्रेशन्स, रिसर्चर, इंडियन रूमीनेशन, रिसर्च स्कॉलर, लेब्रिन्थ, इंडियारी, शोध संचयन, पोयमहण्टर, पोएटफ्रीक, पोयम्सएबाउट, पोइट्स इण्डिया आदि हिन्दी व अंग्रेजी की ऑफलाइन और ऑनलाइन पत्र-पत्रिकाओं में नवगीत, हाइकु, कविताएँ,  आलेख, समीक्षाएँ, साक्षात्कार, संस्मरण, पत्र, कहानियाँ आदि प्रकाशित। 

समवेत संकलनों/ विशेषांकों में सहभागिता : 

A. नवगीतों का संकलन 
1. अवनीश सिंह चौहान, "सात नवगीत", ‘प्रेस मेन’ (साप्ताहिक पत्र, भोपाल, म०प्र०) — ‘युवा गीतकार अंक’, साहित्य सं.— मयंक श्रीवास्तव एवं समीर श्रीवास्तव, 30 मई, 2009, पृ. 11
2. अवनीश सिंह चौहान, "दस गीत", 'मुरादाबाद जनपद के प्रतिनिधि रचनाकार', सम्पादक— ऋजु पंवार तथा संज्ञा गोयल, सरस्वती प्रकाशन (12, मिलन विहार,  मुरादाबाद, उ.प्र.), 2010, पृष्ठ : 16-35, मूल्य : रु 200/-
3. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", 'भ्रष्टाचार के विरुद्ध', सम्पादक—  महेश दिवाकर एवं मीना कौल, सरस्वती प्रकाशन (12, मिलन विहार,  मुरादाबाद, उ.प्र.), 2012, पृष्ठ : 12-15, अपेक्षित मूल्य : देशभक्ति 
4. अवनीश सिंह चौहान, "दस नवगीत", 'शब्दायन : दृष्टिकोण एवं प्रतिनिधि', सम्पादक—  निर्मल शुक्ल, उत्तरायण प्रकाशन (सी-2/114, सेक्टर-एफ, एलडीए कॉलोनी विस्तार, कानपुर रोड, लखनऊ, उ.प्र.), 2012, पृष्ठ : 1015-1026, मूल्य : रु 1200/-
5. अवनीश सिंह चौहान, "तीन नवगीत", 'किरनों की चिट्ठियाँ', सम्पादक—  निर्मल शुक्ल, उत्तरायण प्रकाशन (सी-2/114, सेक्टर-एफ, एलडीए कॉलोनी विस्तार, कानपुर रोड, लखनऊ, उ.प्र.), 2013, पृष्ठ : 84-90, मूल्य : रु 200/- 
6. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", त्रिसुगन्धि, सम्पादक—  आशा पाण्डे ओझा, बोधि प्रकाशन (एफ-77, सेक्टर- 9, रोड न.11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर-302006), जून 2013, पृष्ठ : 16-19, मूल्य : रु 150/- 
7. अवनीश सिंह चौहान, "चार नवगीत", सरस्वती सुमन : गीत विशेषांक, सम्पादक—  धनञ्जय सिंह, प्रभात प्रकाशन (4/19, आसफ अली रोड, नई दिल्ली- 110002), अप्रैल-जून 2013, पृष्ठ : 36, मूल्य : रु 100/- [RNI  No: UTTHIN/2004/13368]
8. अवनीश सिंह चौहान, "एक नवगीत", 'नवगीत 2013', सम्पादक—  जगदीश व्योम & पूर्णिमा वर्मन, एस. कुमार एण्ड कंपनी (3613, श्याम नगर, सुभाष मार्ग, दरियागंज, दिल्ली- 02), जनवरी 2014, पृष्ठ : 20, मूल्य : रु 245/- [ISBN: 978-81-89596-40-8]
9. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", 'गीत वसुधा', सम्पादक—  नचिकेता, अवधेश नारायण मिश्र & यशोधरा राठौर, युगांतर प्रकाशन (डी- 750, गली नं. 4, अशोक नगर, शाहदरा, दिल्ली- 110093), 2013, पृष्ठ : 102-04, मूल्य : रु 2000/- [ISBN: 978-93-82329-14-5]
10. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", संस्कृति के कमल, सम्पादक—  महेश दिवाकर & बद्रीनारायण सिंह 'पहाड़ी', विश्व पुस्तक प्रकाशन (304- ए, बी.जी.- 6, पश्चिम विहार, नई दिल्ली- 63), 2014, पृष्ठ : 09-14, मूल्य : रु 350/- [ISBN: 978-81-89092-48-1]
11. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", नवगीत‌ का लोकधर्मी सौन्दर्य बोध, सम्पादक—  राधेश्याम बंधु, कोणार्क प्रकाशन (बी-3/163, यमुना विहार, दिल्ली- 110053), 2016, पृष्ठ : 231-232, मूल्य : रु 600/- [ISBN: 978-81-920238-3-0]
12. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", सहयात्री समय के, सम्पादक—  रणजीत पटेल, समीक्षा प्रकाशन (जे.के. मार्केट, छोटी कल्याणी, मुजफ्फरपुर- 842001), 2016, पृष्ठ : 687-694, मूल्य : रु 900/- [ISBN: 978-93-84722-99-9]
13. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", उत्तरायण (विशेषांक), सम्पादक—  निर्मल शुक्ल, उत्तरायण प्रकाशन (के.- 397, सेक्टर-के, आशियान कॉलोनी, लखनऊ- 226012), दिसंबर 2016, वर्ष : बीस, पृष्ठ : 100, मूल्य : रु 100/-
14. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", समकालीन गीत कोश, सम्पादक—  नचिकेता, उदभावना प्रकाशन (एच-55, सेक्टर-23, राजनगर, गाजियाबाद- 201002), दिसंबर 2017, पृष्ठ : 124-125, मूल्य : रु 2000/- [ISBN: 978-93-85428-45-6]
15. 'संवदिया : नवगीत विशेषांक' (अतिथि सं.— जगदीश पंकज, जनवरी-मार्च 2018)
16. अवनीश सिंह चौहान, "दस नवगीत", नयी सदी के नवगीत (खण्ड- 5), सम्पादक—  ओमप्रकाश सिंह, नमन प्रकाशन (4231/1, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली- 110002), 2018, पृष्ठ : 192-204, मूल्य : रु 395/- [ISBN: 978-93-85428-45-6]
17. अवनीश सिंह चौहान, "तीन नवगीत", गीत प्रसंग, सम्पादक—  सौरभ पाण्डेय, रेडग्रेब बुक्स (942, मुट्ठीगंज, प्रयागराज- 03), जनवरी 2018, पृष्ठ : 19-22, मूल्य : रु 225/- [ISBN: 978-93-87390-13-3]
18. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", गुनगुनाएँ गीत फिर से, सम्पादक—  राहुल शिवाय, कविता कोश (www.kavitakosh.org), जनवरी 2018, पृष्ठ : 151-152, मूल्य : रु 220/-
19. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", गुनगुनाएँ गीत फिर से- 2 (प्रेम विशेषांक), सम्पादक—  राहुल शिवाय, कविता कोश (www.kavitakosh.org), जनवरी 2019, पृष्ठ : 151-152, मूल्य : रु 300/- 
20. अवनीश सिंह चौहान, "दो नवगीत", गुनगुनाएँ गीत फिर से- 3 (पर्यावरण विशेषांक), सम्पादक—  राहुल शिवाय, कविता कोश (www.kavitakosh.org), जनवरी 2020, पृष्ठ : 22-23, मूल्य : रु 300/- 
21. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच नवगीत", नयी सदी के नये गीत, सम्पादक— राहुल शिवाय, किताबगंज प्रकाशन (86/1, जयपुर हाउस, हौज ख़ास विलेज, नई दिल्ली- 110019), जनवरी 2019, पृष्ठ : 29-38, मूल्य : रु 195/- [ISBN: 978-93-88517-30-0]
22. अवनीश सिंह चौहान, "तीन नवगीत", प्रभात खबर : होली विशेषांक 2019, प्रधान सम्पादक—  आशुतोष चतुर्वेदी, प्रभात खबर (15- पी, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, राँची- 834001), 2019, पृष्ठ : 10-12, मूल्य : रु 50/- 
23. अवनीश सिंह चौहान, "तीन नवगीत", 'नवगीत का मानवतावाद', सम्पादक—  राधेश्याम बंधु, कोणार्क प्रकाशन (बी-3/163, यमुना विहार, दिल्ली- 110053), 2020, पृष्ठ : 275-276, मूल्य : रु 950/- [ISBN: 978-81-920238-8-5]
24. अवनीश सिंह चौहान, 'विज्ञापन की चकाचौंध', साहित्य अकादमी (भोपाल) से प्रकाशित पत्रिका- 'साक्षात्कार' का 'नवगीत विशेषांक' (जुलाई-अगस्त-सितंबर 2022), पृ. 156
25. अवनीश सिंह चौहान, "छः नवगीत", 'समकालीन नवगीत संचयन' (भाग 1), सम्पादक— ओमप्रकाश सिंह, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, 2023

B. अंग्रेजी कविताओं का संकलन 
1. अंग्रेजी कविता संग्रह 'ए स्ट्रिंग ऑफ़ वर्ड्स' (सं.— मेरी शाइन, 2010) (Abnish Singh Chauhan. “Ten English Poems.” A String of Words, compiled by Marie Shine. Bareilly: Prakash Book Depot, 2010, pp. 53-60. [ISBN: 978-81-7977-387-1])
2. अंग्रेजी कवियों का संकलन "एक्जाइल्ड अमंग नेटिव्स" (सं.— डॉ चारुशील एवं डॉ बिनोद मिश्रा, 2013) (Abnish Singh Chauhan. “Two English Poems.” Exiled Among Natives: An Anthology of Contemporary Poetry, edited by Charu Sheel Singh & Binod Mishra. New Delhi: Adhyayan Publishers & Distributors, July 2013. pp. 25-26. [ISBN: 978-81-8435-393-8]) 

C. नवगीतों पर विमर्श 

D. हाइकु कविताओं का कोश
1. अवनीश सिंह चौहान, "पाँच हाइकु", हिंदी हाइकु कोश, सम्पादक—  डॉ जगदीश व्योम, निशात प्रकाशन, दिल्ली, जनवरी 2022, पृष्ठ : 47, 136, 190, 328, 368, मूल्य : रु 1100/- 

प्रकाशित कृतियाँ
1. स्वामी विवेकानन्द: सिलेक्ट स्पीचेज, 2004 (द्वितीय संस्करण 2012)
2. स्पीचेज आफ स्वामी विवेकानन्द एण्ड सुभाषचन्द्र बोस: ए कॅम्परेटिव स्टडी, 2006
3. फंक्शनल स्किल्स इन लैंग्वेज एण्ड लिट्रेचर, 2007
4. फंक्शनल इंगलिश, 2012
5. राइटिंग स्किल्स, 2012
6. टुकड़ा कागज़ का (नवगीत संग्रह, 2013 (द्वितीय संस्करण 2014)
7. बर्न्स विदिन (श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग' की हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद), 2015
8. विलियम शेक्सपियर : किंग लियर, 2005 (द्वितीय संस्करण 2016)

संपादित पुस्तकें 

सह-संपादक 
1. ब्रजभूषण सिंह गौतम ‘अनुराग’ अभिनंदन ग्रंथ  (प्रकाशक अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मिलन विहार, मुरादाबाद, उ.प्र., प्रकाशन वर्ष- 2009, मूल्य- साहित्य सेवा, पृ. 718) 

अनुवाद 
1. अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर द्वारा विरचित दुखान्त नाटक ‘किंग लियर’ का हिन्दी भावानुवाद भवदीय प्रकाशन, अयोध्या से प्रकाशित। 
2. वरिष्ठ साहित्यकार श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग' की पुस्तक 'बर्न्स विदिन' : 'Burns Within' (हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद)। 

भूमिका/ ब्लर्ब लेखन 
1. 'कॉफी मंथन' (व्यंग्य-संग्रह, लेखक- विभावसु तिवारी, 2014)
2. 'केसरिया सूरज' (कविता संग्रह, कवि- विभावसु तिवारी, 2015)
3. 'अमिट लकीरें' (संस्मरण, लेखक- विभावसु तिवारी, 2016)
4. 'अभी समय है' (गीत-नवगीत संग्रह, कवि- प्रमोद प्रखर, 2016)
5. 'धुएँ की टहनियाँ' (नवगीत संग्रह, कवि- रामानुज त्रिपाठी, 2017)
6. 'आग लगी है' (गीत-नवगीत संग्रह, कवि- संतोष कुमार सिंह, 2018)
7. 'कुण्डलिया सुमन' (कुण्डलिया संग्रह, कवि- इंद्रेश भदौरिया, 2019)
8. 'जोर लगाके हइया' (नवगीत संग्रह, कवि- रामनारायण रमण, 2021) 
9. 'मगर कब तक' (गीत संग्रह, कवि- वीरेंद्र आस्तिक, 2022)
10. 'गीत हौंसले हैं' (नवगीत संग्रह, कवि- योगेंद्र प्रताप मौर्य, 2023)

अप्रकाशित कृतियाँ: गीत, ग़ज़ल, कविता और कहानी से संदर्भित समीक्षकीय आलेखों का एक संग्रह आदि।

संपादन: 
1. प्रख्यात गीतकार, आलोचक, संपादक दिनेश सिंह (रायबरेली, उ०प्र०) की चर्चित एवं स्थापित कविता-पत्रिका ‘नये-पुराने’ (अनियतकालिक) के कार्यकारी संपादक पद पर अवैतनिक कार्य किया। इस पत्रिका के "कैलाश गौतम स्मृति अंक" (जुलाई 2007) में संपादन सहयोग। प्रबुद्ध गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून) की रचनाधर्मिता (मार्च 2011) पर आधारित उक्त पत्रिका का  ई-अंक खबर इण्डिया और रचनाकार पर प्रकाशित। 
2. वेब पत्रिका ‘गीत-पहल’ (www.geetpahal.webs.com), 'पूर्वाभास' (www.poorvabhas.in) एवं भक्तकोश (https://bhaktkosh.fandom.com/hi/wiki/) के सम्पादक।
3. 5 मई 2013 से 30 दिसंबर 2013 तक दैनिक समाचार पत्र 'विधान केसरी' (www.vidhankesari.com) के साहित्यिक परिशिष्ट 'शब्द संसार' (सोमवार, पृष्ठ 10) का संपादन।
4. शोध पत्रिका 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हायर एडुकेशन एंड रिसर्च' (www.ijher.com) के संपादक (2012- Jan 2023)
5. अंग्रेजी शोध पत्रिका क्रिएशन एन्ड क्रिटिसिज़्म (www.creationandcriticism.com) के संपादक

सदस्य / जज / अतिथि/ वक्ता आदि :
12. रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर 2018 तक आयोजित 'लोकमन्थन 2018' (देश, काल, स्थिति) कार्यक्रम में आमंत्रित साहित्यकार के रूप में प्रतिभाग (CLICK 2CLICK 3, CLICK 4CLICK 5CLICK 6CLICK 7)
13. हरियाणा साहित्य अकादमी, हरियाणा सरकार द्वारा साहित्यिक पुरस्कारों के लिए पुस्तक मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल के सदस्य, 2019

संयोजक :
1. पूर्णिमा वर्मन द्वारा लखनऊ में आयोजित "नवगीत महोत्सव" के संयोजक (अवनीश सिंह चौहान एवं डॉ जगदीश व्योम) एवं मीडिया प्रभारी के रूप में प्रारंभिक सात वर्ष (2011-2017) तक सफलतापूर्वक कार्य किया। CLICK 2013CLICK 2014CLICK 2017
2. तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में स्वरचित कविता प्रतियोगिता के संयोजक। पार्ट- 1 लिंक पार्ट - 2 लिंक
3. फरवरी 7, 2019 को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी— "जीवन मूल्य : साहित्य और समाज" के संयोजक के रूप में कार्य किया।
4. 2020 में बाबा संजीव आकांक्षी के नेतृत्व में "कला भारती इंटरनेशनल" के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर देश के प्रतिष्ठित कवियों को प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक सुना गया, जिसमें संयोजक के रूप में लगभग 120 प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित कर काव्यपाठ कराने में सहयोग।

विशेष संपादन  
1. भोपाल से प्रकाशित मासिक पत्रिका— 'साहित्य समीर दस्तक' का 'माँ' पर केंद्रित विशेषांक (फरवरी, 2014) के अतिथि सम्पादक रहे।
2. एसआरएम विश्वविद्यालय (दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत, हरियाणा) द्वारा प्रकाशित न्यूज़ लैटर— REFLECTION के संस्थापक संपादक
3. बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय (दिल्ली-एनसीआर, रोहतक, हरियाणा) द्वारा प्रकाशित 'मस्तनाथ वाणी' मासिक पत्रिका को नया कलेवर देकर उसमें लगभग एक वर्ष तक (जुलाई 2018 से जून 2019 तक) संपादन सहयोग 

विशेष  
बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कुमाऊँ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र— "अमृत विचार" की सन्डे मैग्जीन— "लोक दर्पण" के साहित्यिक परिशिष्ट— "शब्द संसार" में एक कॉलम साहित्यकारों के लिए निर्धारित है, जिसमें पिछले दिनों (मार्च 2020 से मई 2021 तक) मेरे आधा दर्जन से अधिक साहित्यिक लेख एवं कीर्तिशेष आ. किशन सरोज, दिनेश सिंह, देवेंद्र शर्मा इन्द्र, पैडी मार्टिन एवं डॉ शिवबहादुर सिंह भदौरिया सहित सर्वश्री अनिल जनविजय, अवनीश त्रिपाठी, इन्द्रेश भदौरिया, कुमार मुकुल, गुलाब सिंह, पूर्णिमा वर्मन, प्रमोद प्रखर, बुद्धिनाथ मिश्र, मयंक श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रताप मौर्य, रघुवीर शर्मा, रमाकांत, रमेश गौतम, रवि खंडेलवाल, राजेंद्र मोहन शर्मा 'श्रृंग', रामनारायण रमण, विनय भदौरिया, वीरेन्द्र आस्तिक, शचीन्द्र भटनागर, सुधीर कुमार अरोड़ा, संतोष कुमार सिंह आदि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त  आलेख एवं अन्य सामग्री प्रकाशित। 

सन्दर्भ ग्रंथों में परिचय 
1. दिवाकर, डॉ महेश, डॉ मीना कौल & डॉ रामगोपाल भारतीय, "डॉ अवनीश चौहान", उत्तर प्रदेश के हिंदी साहित्यकार : सन्दर्भ कोश, सरस्वती प्रकाशन (12, मिलन विहार,  मुरादाबाद, उ.प्र.), 2011, पृष्ठ : 14, मूल्य : रु 200/-
2. दिवाकर, डॉ महेश, डॉ मीना कौल & डॉ रामगोपाल भारतीय, "डॉ अवनीश चौहान", उत्तर प्रदेश के हिंदी साहित्यकार : भाग- 2, विश्व पुस्तक प्रकाशन (304- ए, बी.जी.- 6, पश्चिम विहार, नई दिल्ली- 63), 2012, पृष्ठ : 13, मूल्य : रु 200/- [ISBN: 978-81-89092-22-1]
3. यायावर, डॉ रामसनेही लाल शर्मा, "अवनीश सिंह चौहान", नवगीत कोश, निखिल पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स (37, 'शिवराम कृपा', विष्णु कॉलोनी, शाहगंज, आगरा- 282010), 2020, पृष्ठ : 180-181 & 322, मूल्य : रु 500/- [ISBN: 978-93-90599-38-7]

सम्मान/ पुरस्कार 
1. 'ब्रजेश शुक्ल स्मृति साहित्य साधक सम्मान', अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद, उ.प्र., 2009
2. 'हिंदी साहित्य मर्मज्ञ सम्मान', मुरादाबाद, उ.प्र., 2010
3. 'प्रथम पुरुष सम्मान', उत्तरायण, लखनऊ , उ.प्र., 2010

संप्रति: आचार्य (अंग्रेजी) एवं प्राचार्य/ अधिष्ठाता, बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमनिटीज एण्ड जर्नलिज़्म, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली, उ.प्र.

मोबा० व ई-मेल: 09456011560, abnishsinghchauhan@gmail.com









http://www.anobii.com/books/Functional_English/9789380969640/01e569e5cb00ac7f69



मेरी पुस्तकें:


No comments:

Post a Comment

नवगीत संग्रह ''टुकड़ा कागज का" को अभिव्यक्ति विश्वम का नवांकुर पुरस्कार 15 नवम्बर 2014 को लखनऊ, उ प्र में प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस रचनाकार के पहले नवगीत-संग्रह की पांडुलिपि को दिया जा रहा है जिसने अनुभूति और नवगीत की पाठशाला से जुड़कर नवगीत के अंतरराष्ट्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। सुधी पाठकों/विद्वानों का हृदय से आभार।